Bihar

अक्टूबर से शुरू होगा बिहार के इस जिला में रोप-वे परियोजना का निर्माण

पर्यटन क्षेत्रों के विकास को लेकर बिहार में अभी कई परियोजना पर काम किया जा रहा है।  बिहार में   ऐसे कई  पहाड़ी क्षेत्र है जो बहुत  ही खूबसूरत है पर  वहां पर सही  विकास ना होने की वजह से वहां पर टूरिस्ट ज्यादा कर आकर्षित नहीं हो पाते हैं। इसी को ध्यान  देते  हुए अब बिहार सरकार  ने  कई पर्यटक स्थलों पर  रोपवे परियोजना सहित कई निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है। इसी अक्टूबर से बिहार में  एक और पर्यटक स्थल पर रोपवे परियोजना का निर्माण शुरू होगा।

 बिहार के गया जिले  में  डुंगेश्वरी और ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर अक्टूबर से रोपवे परियोजना  का निर्माण शुरू हो जायेगा । जबकि  इन दोनो रोपवे परियोजनाओं का  निर्माण  कार्य  कुल लगभग  22 करोड़ की लागत से शुरू होना है । रोपवे निर्माण के लिए कंपनी  की खोज शुरू की गई है और  डुंगेश्वरी रोपवे  परियोजना की अनुमानित लागत की बात करें तो  इसके निर्माण पर अनुमानित लागत 14.87 करोड़ रुपए है  और  ब्रह्मयोनि रोपवे परियोजना  की अनुमानित लागत 7.54 करोड़ रुपये आंकी गई है।

 बिहार के  स्टेट पर्यटन विकास निगम ने टेंडर जारी कर ,  दोनों रोपवे परियोजनाओं के लिए  डिजाइन आपूर्ति ,इंस्टॉलेशन ट्रेनिंग और संचालन  के लिए निविदा आमंत्रित किया है , विभाग के अधिकारियों के अनुसार अक्टूबर से ही डुंगेश्वरी और ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर  रोपवे परियोजना  का निर्माण को शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button